सीतापुर, अप्रैल 1 -- थानगांव (सीतापुर), संवाददाता। रेउसा के खरहुवा इलाके में मंगलवार देर रात घर में एक युवक का शव मिला। युवक का गला रेता हुआ था, शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट के निशान मिले हैं। घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैरत की बात यह है कि परिजनों को भनक तक नहीं लगी कि कैसे क्या हुआ। रेउसा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर जांच कर रही है। रेउसा के खरहुवा निवासी हसीन (22) मुंबई में मजदूरी करता था। हसीन ईद पर छुट्टी में घर आया था। मंगलवार रात वह खाना खाकर कमरे में सो गया। पिता बसीर व मां बाहर बरामदे में सो गए थे। पिता हसीन के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे उनकी नींद खुली। वह भीतर गए तो देखा की कि बेटे के कमरे में पंखा नहीं चल रहा है। वह कमरे में गए तो हसीन जमीन पर मृत पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था। सीने और पैर में भी धारदार हथिय...