युवक की गला दबाकर हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव गढ़ी हरसरू निवासी 30 वर्षीय अमन की गला दबाकर और पत्थर मारकर की गई हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी इस मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गांव गढ़ी हरसरू से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के गांव का रहने वाला है, जिसकी पहचान 18 वर्षीय सौम्य जैन के रूप में हुई। गत 17 मई को थाना बादशाहपुर पुलिस को सेक्टर-71 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल इमारत के समीप एक युवक का शव मिला था। युवक के गले में गमछा था। उसके शव को बिजली के खंभे की खाली जगह में छिपाया हुआ था। पुलिस की सूचना पर मौके पर फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, क्राइम ब्रांच और डॉक स्क्वायड की टीम पहुंचीं। इन्होंने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। बाद में मृतक की पहचान गांव गढ़ी हरसरू निवासी अमन के रूप में हुई।
परिजनों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.