बलिया, मार्च 21 -- भीमपुरा (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर दुगौली निवासी 45 वर्षीय बंधु यादव की शुक्रवार की रात गला काटकर हत्या कर दी गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुलासा के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। बेल्थरारोड में मोबिल की दुकान पर काम करने वाले बंधु रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करने लगे। खोजबीन करते हुए घरवाले रात करीब 10 बजे गांव से बाहर निकले तो सड़क के किनारे खून से लथपथ शव मिला। इसकी जानकारी होते ही भीड़ जुट गयी तथा पुलिस भी पहुंच गयी। मौके से मृतक की बाइक, मोबाइल तथा शराब की बोतल मिली। आशंका जताई जा रही है कि दारु पीने के बाद ही किसी ने बंधु की हत्या की है। शनिवार की सुबह पहुंचे एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने तहकीकात की। उनका कहना है कि आशनाई समेत अन्य ...