युवक की खून से सनी लाश मिलने पर पांच घंटे प्रदर्शन
वाराणसी, मई 6 -- पिंडरा, संवाद। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में मंगलवार देर रात रुस्तमपुर (सारनाथ) निवासी 24 वर्षीय रोहित राजभर की खून से लथपथ लाश मिली। वह बचपन से जौनपुर के घुड़दौड़ (केराकत) स्थित ननिहाल में रहता था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। दो करोड़ रुपये मुआवजा, गिरफ्तारी आदि मांग को लेकर सिंधोरा में पांच घंटे प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार रोहित घुड़दौड़ निवासी दोस्त के साथ एक शादी में कटक (जौनपुर) गया था। देर रात अकेले लौट रहा था लेकिन बुधवार सुबह तक ननिहाल घुड़दौड़ नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- सिंधोरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम इस बीच उसके मृत मिलने की सूचना मिली। उसके सिर, सीने, चेहरे, हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.