वाराणसी, अप्रैल 18 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। मीरापुर बसही में किराये पर रहने वाले आजमगढ़ के युवक ने बीते 13 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में पूजा सक्सेना नामक युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। पिता की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने पूजा नामक युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आजमगढ़ के बरवा (मेहनाजपुर) निवासी 27 वर्षीय कुलदीप कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके पिता विनोद कुमार ने बताया कि इकलौते पुत्र की शादी इसी 30 अप्रैल को तय थी। कुलदीप ने पूजा सक्सेना नाम की लड़की के प्रताड़ना के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। यह भी पढ़ें- प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने दी जान कुलदीप के सुसाइड नोट से स्पष्ट हो गया है कि उसने ऐसा क्यों किया। पिता ने पुलिस को बताया कि...