युवक की खुदकुशी मामले में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
गुड़गांव, अगस्त 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम के राजीव नगर इलाके के एक मकान में 25 अगस्त की सुबह गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में यूपी पुलिस ने बिजनौर जिले के थाना नांगल में कार्यरत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इनमें दरोगा भी शामिल है। मृतक युवक पर यूपी में आठ मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में गिरफ्तारी के बाद वह जून से जमानत पर था। गांव तिसोतरा निवासी पंकज कुमार थाना नांगल में वांछित था। उस पर गोली चलाने का मुकदमा दर्ज है। इसकी तलाश में थाना नांगल से पांच पुलिस कर्मियों की एक टीम गत 25 अगस्त को गुरुग्राम की राजीव नगर कॉलोनी के एक मकान में सुबह करीब साढ़े छह बजे पहुंचीं थी। इस मकान में पिछले दो महीने से डिकेंद्र उर्फ डीके रह रहा था। पंकज और डिकेंद्र आपस में दोस्त थे। कुछ दिनों से पंकज भी उसके साथ आकर रहने लग गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.