गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पिपराइच थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार को युवक की आत्महत्या के बाद माहौल हिंसक हो गया। परिजनों ने आत्महत्या के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। हमले में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए और दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाते हुए महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, रविवार को यूपी-112 पर सूचना मिली कि ककरहिया गांव निवासी पंकज निषाद पुत्र ब्रह्मदेव निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पीआरवी और पिपराइच थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पंकज ने पत्नी प्रतिमा के कारण आत्मघाती कदम उठाया।...