चित्रकूट, अगस्त 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई में युवक की खुदकुशी मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता का आरोप है कि तीनो लोगों ने उसके बेटे को गालीगलौज कर जान से धमकी दी थी। एक महिला से गलत संबंध होने की बात कहकर फर्जी तरीके से फंसाने के लिए धमकाया था। जिससे परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। कसहाई निवासी धर्मराज ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की खुदकुशी मामले में कार्रवाई की मांग की थी। प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके 19 वर्षीय बेटे विद्यासागर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, तीन पर केस उसका बेटा गजराज के घर पर रहकर डीजे का काम करता था। वहीं रहकर वह खाना-पीना करता रहा है। आरोप लगाया कि ...