बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा के बिसंडा रोड में नहर के पास तीन दिन पूर्व हादसे में बाइक सवार युवक की मौत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चित्रकूट के मिरिया पुरवा ग्राम मऊ निवासी कल्लू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 17 फरवरी को उसका 19 वर्षीय बेटा अमित बाइक पर अतर्रा से थनैल गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी बिसंडा से अतर्रा आ रही पिकअप ने विपरीत दिशा में आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हालत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.