जौनपुर, मई 8 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित डिहिया गांव के एक युवक की कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को यह खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। महज 23 वर्ष की उम्र में बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। उक्त गंव निवासी भोला मिश्र के बड़े पुत्र शोभित मिश्रा नोएडा से एक ट्रक पर बैठ कर अपने गांव लौट रहे थे। कन्नौज जिले के गुर सहायगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शोभित मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की माता शशि मिश्रा, छोटे भाई लकी मिश्रा तथा बहनें शिम्पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.