पटना, अप्रैल 10 -- पीएमसीएच के ईएनटी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने युवक की कटी गर्दन की सर्जरी कर उसे बचाया लिया। भागलपुर निवासी 30 वर्षीय युवक को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पीएमसीएच इमरजेंसी में लाया गया। मरीज की गर्दन के पिछले हिस्से में गहरी और जटिल चोट थी, जो रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) के समीप तक पहुंच चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार चोट इतनी गंभीर थी कि जरा-सी चूक मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी या उसे स्थायी न्यूरोलॉजिकल डिफिसिट का सामना करना पड़ सकता था। ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा ने अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह को घटना से अवगत कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह से समन्वय स्थापित कर जनरल सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया, इससे मल्टी-डिसिप्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.