उन्नाव, फरवरी 22 -- औरास। रामपुर गढ़ोवा गांव में संचालित निजी अस्पताल में शनिवार शाम इलाज करवाने पहुंचे युवक की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर व कंपाउडर पर लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाते रहे। पिता की तहरीर पर औरास पुलिस ने क्लीनिक डाक्टर व कंपाउडर के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। औरास थाना क्षेत्र के हिमांचलखेड़ा मजरा रामपुर गढ़ोवा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय विशुनपाल पुत्र राम खेलावन के पेट में शनिवार शाम अचानक दर्द एवं उल्टी शुरू हो गई। तब परिजनों ने उसको पड़ोसी गांव रामपुर गढ़ौवा में संचालित आर्या पॉलीक्लिनिक में लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताविक क्लीनिक डॉक्टर से उसका प्राथमिक उपचार शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.