लखनऊ, मार्च 12 -- बिजनौर थानाक्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। बिजनौर के न्यू गुड़ौरा स्थित मानसरोवर योजना, शहीद पथ निवासी सीमा यादव ने बताया कि उनके पति विजय कुमार यादव ने 10 फरवरी 2026 की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन घर लौटे, तो मृतक के मोबाइल की जांच की गई। इसमें दो वीडियो क्लिप और व्हाट्सएप चैट मिले। सीमा यादव का आरोप है कि इन वीडियो में पति ने दुर्गेश सिंह, संजय दुबे और अमित सक्सेना नामक व्यक्तियों पर माल दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये लेने और उसे वापस न करने का जिक्र किया है। सीमा का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके पति ने आत्महत्या की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...