युवक की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम
बेगुसराय, मई 30 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के वार्ड 26 निवासी मुन्ना पंडित के 20 वर्षीय पुत्र गोलू की मौत इलाज के क्रम में बेगूसराय में हो गई। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बताया कि गोलू शुक्रवार की शाम ही दिल्ली से घर लौटा था। दिल्ली में बीमार पड़ने के बाद वह घर आया और परिजन इलाज के लिए बगूसराय ले गये और इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। दिल्ली में रहकर वह मजदूरी करता था। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- करायपरसुराय के युवक की पटना में सड़क हादसे में मौत यह भी पढ़ें- खेत में अचेत मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.