भदोही, मार्च 5 -- भदोही, संवाददाता। रंगों के पर्व होली के दिन बुधवार को अबूझ हाल में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद औराई थाना क्षेत्र के बीसापुर गांव में सियापा छाया गया। मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय राम इकबाल पटेल बुधवार को होली पर्व के दिन बाजार सामान खरीदने गए थे। बाजार से सामान लेकर वह घर पहुंचे और स्वजनों को उसे सुपुर्द कर दिया। उसके बाद घर से कुछ दूर स्थित पाही पर चले गए। वहीं पर खाट बिछाकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब घर के लोग उन्हें भोजन करने के लिए बुलाने गए तो अचेतावस्था में पड़े थे। आनन-फानन में निजी साधन से इलाज को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर आराम ना मिलने पर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को ...