मिर्जापुर, मार्च 19 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक की मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई। प्रयागराज अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कस्बा निवासी 33 वर्षीय अजय अग्रहरी मंगलवार की देर शाम भोजन करने के बाद अपने कमरे में थे। उसी समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे प्रयागराज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। घरवाले प्रयागराज से शव लेकर लौट आए। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रियंका अचेत हो गई। मृत युवकदो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई के साथ आभूषण की दुकान चलाते थे। दो पुत्री हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.