फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। पहले एक युवक ने नजदीकियां बढ़ाने के लिए एक परिवार की लड़कियों से राखी बंधवाईं। फिर युवक उनमें से एक 16 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके परिवार में छह लड़कियां हैं। आरोपी युवक वसीम खान ने उनके परिवार का विश्वास जीतने के लिए सभी छह लड़कियों से राखी बंधवाई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे बेटे जैसा मानने लगे थे। घर में उसकी आवाजाही भी सामान्य हो गई थी। आरोपी ने उनके परिवार को एक सदस्य को नौकरी लगवाने में भी मदद की। जिससे वे उस पर विश्वास करने लगे थे। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए आरोपी युवक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.