इटावा औरैया, अगस्त 1 -- भरथना। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेर निवासी एक युवक ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेर के रहने वाले बबलू पुत्र राम शंकर बाल्मीकि ने कोतवाली में अपने इकलौते 10 साल के बेटे जितेंद्र कुमार उर्फ जीता 19 बर्ष की गुमशुदगी दर्ज कराई है। 25 दिन पूर्व 7 जुलाई को पड़ोसी ग्राम चलनिया निवासी ग्रामीण कृषक राम नरेश उसके इकलौते बेटे जितेंद्र को मजदूरी पर भरथना कृषि मंडी मक्का बिक्री हेतु ट्रैक्टर पर साथ थे। वापस लौटते समय अचानक उनका बेटा लापता हो गया है। परिजनों ने सभी नाते रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन उसके बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की गुमशुदगी को लेकर परिजन चिंतित हो उठे जिस पर तत्काल पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बेटे की तलाश में जब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे ख...