युवक का हाथ तोड़ा, मोबाइल-नकदी लूटने का आरोप
गोरखपुर, मार्च 18 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के गुलरिहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट के बाद हमलावर उसका मोबाइल, एटीएम और पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलरिहा गांव निवासी सुनीता पत्नी संजय के अनुसार, 6 मार्च 2026 को दिन में करीब 11 बजे गांव में सुमरन गुप्ता के घर के सामने उनके बेटे रंजित पर गांव के ही सुबाष, उसका पुत्र सचिन और पत्नी शकुन्तला ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रंजित के सिर पर वार किया और बेरहमी से पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी रंजित का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.