बुलंदशहर, मई 9 -- पहासू। पहासू क्षेत्र के एक गांव के युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अवैध हथियार लहराते हुए रील बना रहा है।वीडियो के बैकग्राउंड में युवक दबंगई दिखाते हुए गाना बजा रहा है। वाइरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। इस बारे में पहासू थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो पुराना है तथा एआई से बनाया हुआ प्रतीत हो रहा है। पड़ताल करने पर वीडियो क्षेत्र के गांव लालनेर निवासी युवक का है। युवक काफी समय से गांव में नहीं रह रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.