लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व में छह दिन पहले धरती के फूल खोदने गए पलिया के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस बीच घटनास्थल पर खोजबीन करने पहुंचे परिजनों को जंगल के भीतर कुछ दूरी पर भारी मात्रा में राख, घास काटने वाली दरांती और काले रंग के जूते मिले हैं। इस बरामदगी के बाद परिजनों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।दुधवा टाइगर रिजर्व में लापता हुए पलिया नगर के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी सूरज का अता-पता नहीं है। घरवालों ने पहले नदी में डूबने की आशंका जताई थी। बाद में जंगल में लापता होने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: चारा काटने गए युवक की संदिग्ध मौत, पड़ा मिला शव अब सूरज की पत्नी गुड़िया ने सीधा आरोप लगाया है कि घटना के दिन एक वन कर्मी का फोन उनके पास आया था...