बहराइच, जनवरी 3 -- बाबागंज, संवाददाता । बनकुरी गांव में शनिवार देर शाम शादाब का शव पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा। तो नाराज लोगों ने शव सड़क पर रख सुपुर्द ए खाक करने से मना कर दिया। आरोप है कि थाने में शुक्रवार को तीन को नामजद कर हत्या की तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने एक को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। इस खेल से लोगों में नाराजगी है। खबर लिखे जाने तक एसएचओ रमेश कुमार सिंह रावत परिजनों को शव सुपुर्द ए खाक को मना रहे थे। रूपईडीहा थाने के बनकुरी गांव में शुक्रवार दोपहर में जुमा की नमाज के एक घंटे बाद खेत की ओर गए युवक शादाब की तीन हमलावरो ने फावड़े के बेंट से बेरहमी से जान लेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि शादाब को चरदा सीएचसी लाया गया था। चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर मृतक घोषित किया गया था। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव ...