देवरिया, अप्रैल 11 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली कुर्मी टोला में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के कुसौधा गांव निवासी अमन महतो (24) पुत्र पारस महतो के रूप में हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिश्रौली कुर्मी टोला गांव निवासी नंदकिशोर यादव के घर के पीछे सुबह करीब 7 बजे घर की महिलाएं जलावन लेने गई थी। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को मुंह के बल जमीन पर पड़ा देखा। यह दृश्य देखते ही महिलाएं चिल्लाने लगीं, जिसके बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर श्रीरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.