युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, संवाददाता। परमट मंदिर स्थित रैन बसेरा के बाहर सड़क पर मंगलवार को एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों द्वारा कार द्वारा शव फेंककर भागने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी। मंगलवार शाम को परमट मंदिर के पास स्थित रैन बसेरा के पास करीब 40 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने एक चार पहिया वाहन द्वारा शव को फेंककर भागने की सूचना दी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव फेंके जाने की बात गलत है। मृतक मंदिर में भी भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। फिलहाल शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.