आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- चांडिल। चांडिल बाईपास स्थित रेलवे अंडरपास में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा घटनास्थल पहुंचे। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृत युवक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के भालूकोचा निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद भालूकोचा में मातम पसर गया। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता संतान था। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र कुमार सिंह गुरुवार की देर शाम बिहार जाने के लिए घर से पैदल ही चांडिल गोलचक्कर पर बस पकड़ने के लिए निकला था। मृतक की पत्नी बच्चों के साथ बिहार में रहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: ऊंचे अंडर पास में गिरने से युवक की मौ...