लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- ढखेरवा। पढुआ थाना के ढखेरवा गांव में पत्नी की नाक काटने के बाद घर से लापता हुए पति का तीसरे दिन शारदा नहर में शव बरामदगी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुण्डीर के मुताबिक मृतक सरवन कश्यप के ससुर बनवारी और साले अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। बीते शुक्रवार को पत्नी प्रीती से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सरवन ने प्रीति की नाक काट ली थी। इस दौरान मायके वालों से भी विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Ara News: ससुराल आए बक्सर निवासी युवक का मिला शव, हत्या का आरोप घटना के बाद से सरवन लापता हो गया था और तीसरे दिन शारदा नहर से शव बरामद हुआ था। कार्रवाई के दौरान एसआई मो. जुबेर, कॉन्स्टेबल माता प्रसाद...