मधुबनी, फरवरी 1 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बेला दौड़ा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगेवा गांव निवासी त्रिभुवन यादव के 21 वर्षीय पुत्र अभिनंदन यादव का शव मुन्नीबाबा स्थान के पास आम के बगान में पेड़ से लटका हुआ मिला। अभिनंदन अपने पिता के साथ रिश्ते में फूफा उपेंद्र यादव के यहां श्राद्ध कर्म में न्योता लेकर आया हुआ था। उपेंद्र यादव की मां का संपीडन शनिवार को संपन्न हुआ था। परिजनों के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव की महिलाएं बधार जाने के दौरान पेड़ से लटका शव को देखकर सन्न रह गईं। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि अभिनंदन शनिवार रात करीब 7 से 8 बजे शौच के लिए निकला था। जो वापस नहीं लौटा। दिन भर उसकी खोजबीन की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक शाम में बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.