शाहजहांपुर, मार्च 6 -- सिंधौली, संवाददाता। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर जटपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बाजपुर जटपुरा निवासी मुकेश कुमार उर्फ डालचंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम करीब आठ बजे उसके 21 वर्षीय भाई गोपाल उर्फ सेखू को गांव के ही नेतराम अपने साथ बुलाकर ले गया था। आरोप है कि नेतराम उसे गरबापुर निवासी रविन्दू के मोटर पर ले गया, जहां रविन्दू और उसकी पत्नी कुंती भी मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि वहां गोपाल के साथ प्रताड़ना की गई। इससे आहत होकर उसने फकीरे के खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत...