गोंडा, फरवरी 1 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चांदपुर ग्राम पंचायत के गिरजा पुरवा में 25 वर्षीय सोनू गौतम पुत्र मयाराम गौतम का शव चिलबिल के पेड़ से लटकता शनिवार की सुबह मिला है। युवक के मया राम गौतम ने बताया कि उसका पुत्र सोनू गौतम सुबह शौच के लिए घर से निकला था। घर से थोड़ी दूर स्थित उसके भाई का खेत है। खेत के किनारे चिलबिल का पेड़ लगा हुआ है। उसी चिलबिल के पेड़ से मफरल से बंधा हुआ शव लटक रहा था। युवक के पिता मया राम ने बताया कि काफी देर तक जब उसका पुत्र नहीं आया तो घर वाले खोजबीन करने लगे। तब उसकी मृत्यु की जानकारी हुई। घटना स्थल पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी मृतक के पिता मया राम ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.