गंगापार, मई 22 -- पोस्टमार्टम के बाद श्रमिक का शव उसके घर जोड़ौरी का तारा गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। पत्नी रीता व बच्चे दिवंगत के शव से लिपट रोने लगे। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद परिजन छतवा गंगाघाट ले गए, अन्तिम संस्कार कर दिया। भटौती के जोड़ौरी का तारा निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र शिवनाथ निषाद भटौती पहाड़ी स्थित एक क्रशर प्लांट में काम करता था। गुरुवार की शाम वह अपने साढ़ू को छोड़ने उसके घर कोना गांव गया था, साढ़ू को उसके घर छोड़ने के बाद घर के लिए चला तो रात नौ बजे के लगभग उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो रिश्तेदार घायल राहगीरों ने दिवंगत की पहचान कर घटना की सूचना उसके साढ़ू को दी तो वह घटना स्थल पर पहुंच संतोष कुमार के घर इस मनहूस घटना की जानक...