खगडि़या, मई 6 -- बेलदौर । एक संवाददाता सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार युवक का शव बुधवार को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव पहुंचते ही शादी की खुशी मातम में बदल गई। उल्लेखनीय है कि पचौत पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी शेखर कुमार अपने अनुज राकेश कुमार के 8 मई को प्रस्तावित शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बेगुसराय स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक अपने ससुराल में शादी कार्ड वितरण करने के बाद वह मुंगेर जिला के बरियार गांव में स्थित अपनी पत्नी के ननिहाल गया हुआ था। जहां से वह मंगलवार को वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में मुंगेर गंगा पुल पार करने के बाद वह हीरा टोल के निकट एक हाइवा के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शेखर की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में शादी की जो खुशियाँ चल रही थी, वह शोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.