युवक का शव पहुंचते ही पसरा मातम
बलिया, अगस्त 26 -- बांसडीहरोड। इलाके के चंद्रपुरा निवासी 34 वर्षीय गौतम गोंड का शव बुधवार को पहुंचते ही परिजन बिलखने लगे। बताया जाता है कि युवक करीब 11 माह पहले नौकरी की तलाश में महाराष्ट्र गया था। वहां पर किसी महानगर में काम कर रहा था। इसी बीच रविवार को उसकी तबियत खराब होने पर कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गयी। इसके बाद उसका शव बुधवार को गांव लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.