गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना क्षेत्र में सतपुरा सोसाइटी के बाहर नाले में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शव के पास से एक बैग मिला है लेकिन, उसमें पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने की वजह से युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के शरीर पर कोई भी खुली चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। आसपास के सभी थानों में लापता लोगों की जानकारी की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.