युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे में लटका मिला
चित्रकूट, मई 30 -- मानिकपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के मजरा चौकी पुरवा में युवक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव से बाहर जंगल में एक पेड़ की डाल में लटका बरामद हुआ है। युवक एक दिन पहले शाम को घर से गायब हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। चौरी का पुरवा निवासी 45 वर्षीय अजय कोल शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से गायब हो गया था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की। आधी रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को सुबह परिजन खोजते हुए गांव से करीब एक किमी बाहर जंगल में पहुंचे तो वहां बरगद के पेड़ पर वह फंदे में लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.