मधुबनी, अप्रैल 25 -- संजय कुमार झा रहिका,निज संवाददाता। रहिका थाना क्षेत्र के रहिका बखरि बघार के कलमबाग में शनिवार की सुबह लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव के मिलने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना की सूचना रहिका थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजन रोक दिया। परिजनों व ग्रामीणों इस बात पर अड़े थे कि जबतक युवक की मौत के कारणों का सच्चाई पता नहीं चल पाता है तबतक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे। काफी प्रयास के बाद शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस ने अनुसार मृतक युवक असरतपुर रहिका निवासी गोपाल पासवान के पुत्र रविशंकर पासवान (18 वर्ष) के रुप में हुई है। घटना स्थल पर साक्ष्य के रूप में पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। घटना स्थल...