बांका, मार्च 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के काशपुर गांव के युवक की शनिवार की शाम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम होने के बाद युवक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां प्रतिमा देवी, पत्नी पूजा देवी, पांच वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी समेत अन्य परिजन शव से लिपट कर दहाड़ें मार कर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी अठमाहा गांव के मोहन सिंह वहां पहुंचे तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद दी एवं अन्य सहायता देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ बाइक से समुखिया मोड़ गया था। वहां से लौटने के क्रम में सामने से आ रही कार ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.