औरैया, जनवरी 24 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव झपनी पूर्वा निवासी 22 वर्षीय अनुज यादव ने दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अनुज यादव निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था और फौज में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। पिता गोविंद सिंह यादव ने बताया कि वह 16 जनवरी को दिल्ली गया था और 22 जनवरी की शाम अज्ञात कारणों से उसने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन दिल्ली पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को शव गांव लौटाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मां रामवती और बहन छाया रो-रोकर बुरी तरह से प्रभावित हुईं। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। - दिल्ली में युवक ने कर ली थी आत्महत्या, गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.