कन्नौज, फरवरी 3 -- चपुन्ना, संवाददाता। जयपुर में युवक दम घुटने से रविवार को मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मृतक युवक अपने भांजे के साथ जयपुर में रहकर खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार को युवक का शव घर आने पर कोहराम मच गया। चपुन्ना चौकी क्षेत्र के भावलपुर गांव निवासी रवि कुमार 30 वर्षीय पुत्र राममहेश दिवाकर पिछले नौ महीने से अपने भांजे के साथ जयपुर में मामा-भांजे के नाम से खाना बनाने का काम कर रहे थे। शनिवार की शाम दोनों ने खाना बनाकर कमरा बंद किया और हीटर जलाकर सो गए। रविवार सुबह रवि कुमार को कमरे में ही मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत दम घुटने से हुई है। वहीं उनके भांजे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों को स...