औरैया, अप्रैल 1 -- सहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी एक युवक की पंजाब के पठानकोट में रेलवे पुल निर्माण कार्य के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय विष्णू कुमार पुत्र स्व. शनील केवट करीब 10 दिन पहले मजदूरी करने के लिए पठानकोट गया था। वहां रेलवे पुल निर्माण कार्य में लगा हुआ था। रविवार देर रात वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदमे में आ गए। बुधवार सुबह युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा, जहां उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाद में शव क...