औरैया, अप्रैल 27 -- सहार, संवाददाता। थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम महराजपुर में सोमवार को एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान महराजपुर निवासी शिवम सिंह पुत्र बदन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शिवम 25 अप्रैल को बिना बताए घर से चला गया था, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सहायल में दर्ज कराई गई थी। सोमवार को हरनाम सिंह के खेत में बने कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया क...