युवक का शव अहाते में मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मऊ, मई 24 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत चमनपुरा मोहल्ला स्थित एक अहाते में शनिवार की देर शाम युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मृतक युवक नशे का आदि था, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनपुरा मोहल्ला स्थित एक अहाते के पास शनिवार की देर शाम लोग टहल रहे थे। इसी दौरान अहाते के पास एक युवक का शव पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बसंत लाल दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव की शिनाख्त 24 वर्षीय अजय निवासी बारा थाना मोहम्मदाबाद गोहना के रूप में की गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.