युवक का रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। फकुली थाना क्षेत्र के रजला निवासी मोहन कुमार (35) की मुंबई में एक जून को मौत हो गई। उसका शव दादर स्थित रेलवे ट्रैक किनारे मिला। मुंबई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मोहन दो माह पहले मजदूरी करने मुंबई गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम शव मुंबई से गांव पहुंचा। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.