कौशाम्बी, मई 4 -- पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार निवासी संस्कार केसरवानी पुत्र अवधेश केसरवानी ने बताया कि शनिवार की रात वह स्कूटी लेकर दोस्तों के साथ किसी काम से संदीपन घाट इलाके के महगांव गया था। रात को लौटते वक्त महगांव स्थित पैलेस के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन युवक उसका मोबाइल छीनकर प्रयागराज की ओर भाग निकले। पीछा कर आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.