युवक का मिला शव, हत्या कर फेंकने का आरोप
बिहारशरीफ, मई 12 -- युवक का मिला शव, हत्या कर फेंकने का आरोप दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ ऑफिस के पास मिली लाश परिजनों ने कहा कि पीट-पीटकर की गयी हत्या पुलिस नशे के ओवरडोज से मौत की जता रही आशंका फोटो : दीपनगर हत्या-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मंगलवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ ऑफिस के पीछे सोमवार की रात एक युवक का शव बरामद किया गया। परिजन पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर मोहल्ला निवासी चंदू मिस्त्री के 20 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गयी है। राजीव फिलहाल देवीसराय मोहल्ला स्थित अपने ननिहाल में रहकर एक आरा मिल में काम करता था। हालांकि, पुलिस नशे के ओवरडोज से मौत होने की आशंका जता रही है। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.