गिरडीह, अप्रैल 4 -- गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआटांड़ में एक युवक को मारपीट कर उसका माथा फाड़ दिया गया है और अंगूली काट दी गयी है। घायल युवक महुआटांड़ निवासी शंभू शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में घायल शंभू शर्मा के पिता रामदेव हजाम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दर्ज प्राथमिकी में महुआटांड़ निवासी सहदेव हजाम, संदीप हजाम, सरस्वती देवी एवं पुष्पा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। रामदेव का कहना है कि उसका बेटा बाइक से शौचालय गया हुआ था। वापस लौटते वक्त उसके बेटा को रोककर पूर्व से घात लगाठकर बैठे आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। रामदेव का कहना है कि सभी आरोपी उसके गोतिया हैं और पूर्व से जमीन विवाद को ले...