कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव का 20 वर्षीय राहुल पुत्र भूलन किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। शनिवार की शाम घर के भीतर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों की रो रोकर हालत खराब है। डीएसपी मंझनपुर शिवांक सिंह और परिवार वालों का कहना है कि दिवंगत का करीब साल भर पहले हादसे में पैर टूट गया था। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। क्योंकि, कोई विशेष काम आर्थिक लाभ के लिए नहीं कर पा रहा था। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली है। डीएसपी के मुताबिक परिजन किसी तरह का कोई आरोप लगाएंगे या पीएम रिपोर्ट में मौत की कोई और वजह सामने आएगी तो उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.