हापुड़, मार्च 20 -- कोतवाली नगर क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को देखकर परिजन में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख जांच शुरू कर दी है।आदर्श नगर कॉलोनी में 30 वर्षीय मोहित अपने परिवार के साथ निवास करता है। गुरुवार रात को मोहित अपने घर आया और कमरा बंद कर सो गया। शुक्रवार सुबह तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने उसको आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। किसी प्रकार पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और फंदे पर लटके ह...