युवक का फंदे से लटकता मिला शव
संतकबीरनगर, मई 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कस्बा मेहदावल के भीतरी मोहल्ला में एक युवक की घर के अंदर फंदे से लटकती लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से उसने आत्महत्या कर ली। मेंहदावल पुलिस के अनुसार मनीष कुमार (30) पुत्र प्रभु दयाल ने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। आस पास के लोग जुट गए। इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची टीम ने वहां के हालत देख थाने को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ में पारिवारिक कारणों की वजह से आत्महत्या करना बताया जा रहा है। शव का पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.