सीतापुर, मार्च 7 -- हरगांव संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुरवा में एक युवक का फंदे पर लटकता शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुरवा निवासी अनिल (25 वर्ष) का शव शुक्रवार रात घर के भीतर कमरे के लटकता मिला। भाई आकाश गौतम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस ने बताया कि युवक काफी समय से पारिवारिक कलह के चलते परेशान था। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...