युवक का प्लेटिनम का ब्रेसलेट चोरी, चालक के खिलाफ रिपोर्ट
लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ। सेक्टर-ए महानगर में स्वर्गीय विंग कमांडर दिनेश चेतन का परिवार रहता है। उनके बेटे अमित चेतन ने बताया कि कुछ समय पहले डालीगंज निवासी तैय्यब उर्फ इमरान उनका चालक था। बीती 11 दिसंबर 2025 को उनके कमरे से करीब पौने चार लाख का प्लेटिनम का ब्रेसलेट गायब हो गया था। घटना वाले दिन वह दूसरे कमरे में बैठे थे और तैय्यब को उन्होंने बेडरूम से डायरी लाने के लिए भेजा था। शक होने पर पीड़ित ने पूछताछ की तो वह धमकाने लगा। यही नहीं चालक बिना किसी सूचना के नौकरी भी छोड़कर चला गया। केस दर्ज हो गया है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, हनवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.